
काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान की जमानत याचिका पर शनिवार सुबह सुनवाई हुई। उन्हें जमानत मिलेगी या नहीं, इसका फैसला दोपहर में आएगा। सुबह हुई सुनवाई के दौरान कोर्ट रूम में सलमान की बहन अलवीरा भी मौजूद थी। सुनवाई के दौरान वे अचानक बेहोश हो गई। सलमान के बॉडीगार्ड शेरा ने उन्हें सहारा दिया और उन्हें कोर्ट रूम से बाहर लेकर आए। बता दें कि सलमान इस वक्त जोधपुर की जेल में है और उनकी दोनों बहनें अलवीरा और अर्पिता भी जोधपुर में ही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2qc5GuC
No comments:
Post a Comment