
मुंबई. प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड में वापसी कर रही है। वे सलमान खान के साथ फिल्म 'भारत' में नजर आएंगी। फिल्म का निर्देशन 'सुल्तान' और 'टाइगर जिंदा है' के डायरेक्टर अली अब्बास कर रहे हैं। बता दें कि प्रियंका- सलमान 10 साल बाद साथ नजर आएंगे। दोनों 2008 में आई फिल्म 'गॉड तुस्सी ग्रेट हो' में आखिरी बार साथ दिखे थे। प्रियंका की वापसी पर सलमान ने एक मजेदार ट्वीट किया। सलमान के इस ट्वीट का जवाब प्रियंका ने भी मजेदार अंदाज में दिया। ये लिखा सलमान ने... - सलमान ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा, #Bharat .. welcomes u back home @priyankachopra . See u soon .. By the way humari film Hindi hai ;) . - सलमान के ट्वीट पर प्रियंका ने जवाब देते हुए लिखा, UP Bareilly की पली बड़ी हूँ जनाब.... #DesiGirl forever. Very happy to be a part of #Bharat and see all of u on set!! - प्रियंका पिछले 3 साल से हॉलीवुड में बिजी है। उनके कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट इस वक्त पाइपलाइन में हैं। वे फिलहाल टीवी शो क्वांटिको की शूटिंग भी कर रही है। वे A Kid Like Jake और Isn't It Romantic? फिल्मों की शूटिंग भी कर रही है। - प्रियंका आखिरी बार 2016 में 'जय गंगाजल' में दिखी थीं। अब दो साल बाद वो बॉलीवुड में कमबैक कर रही हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HIl8q5
No comments:
Post a Comment