
मुंबई। बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फिल्म 'शोले' के एक्टर राजकिशोर का हार्ट अटैक से निधन हो गया है। 85 साल के राजकिशोर ने गुरुवार रात 1.30 बजे मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। राजकिशोर ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया, जिसमें शोले भी शामिल है। शोले के एक पॉपुलर सीन में राजकिशोर थे। जिस समय वो जेलर बने असरानी की आंखों से आंखें मिलाते हुए नजर आते हैं। राजकिशोर ने तहलका, शहजादी, फरिश्ते, एक नया रिश्ता, मारधाड़, काला धंधा गोरे लोग, तन बदन और मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी जैसी फिल्मों में काम किया। आगे की स्लाइड्स पर, शोले के एक्टर राजकिशोर के कुछ और PHOTOS...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Iy9flT
No comments:
Post a Comment