
बॉलीवुड सेलेब्स और स्टार किड्स शनिवार को अलग-अलग जगहों पर स्पॉट हुए। टाइगर श्रॉफ की गर्लफ्रेंड दिशा पाटनी मिस्ट्री ब्वॉय के साथ बांद्रा के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट हुईं। इस दौरान दिशा पिंक कलर का टॉप और ब्लैक कलर का पैंट पहने हुए थीं। वहीं, सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान बांद्रा में एक जिम के बाहर देखी गईं। इस दौरान उन्होंने शॉर्ट्स और ब्लैक कलर का टी-शर्ट पहन रखा था। बता दें कि सारा फिल्म 'केदारनाथ' से बॉलीवुड में डेब्यू कर रही है। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में हैं। डायरेक्टर अभिषेक कपूर की ये फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज होगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HAMQoy
No comments:
Post a Comment