
यूटिलिटी डेस्क। गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग तरबूज खाना पसंद करते हैं। लेकिन कई लोगों को सही तरबूज खरीदने की परख नहीं होती है। फूड एंड न्यूट्रिशन एक्सपर्ट डॉ. अमिता सिंह का कहना है कि अगर सही तरबूज की पहचान करनी है तो इसके लिए हमें कुछ तरीके आजमाने चाहिए। इससे हमें पका हुआ और मीठा तरबूज खरीदने में मदद मिलती है। यहां हम आपको कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं जिनके जरिए आप पका हुआ और मीठा तरबूज खरीद सकते हैं... पहला तरीका तरबूज की ऊपरी तरह पर पीले रंग का दाग देखें। अगर यह ज्यादा गाढ़ा है तो इसका मतलब है कि यह तरबूज अंदर से अच्छे से पका हुआ है। लेकिन अगर इसका रंग फीका है तो ऐसा तरबूज अंदर से पका कच्चा या फीका हो सकता है। दूसरा तरीका सबसे पहले तरबूज को उठाकर देखें, अगर तरबूज अपने साइज के हिसाब से भारी है तो इसका मतलब है कि तरबूज अंदर से पका हुआ है। ऐसा तरबूज अंदर से मीठा भी हो सकता है। तीसरा तरीका तरबूज को उंगलियां से ठोंककर देखें। अगर इसका साउंड तेज आता है तो इसका मतलब है कि तरबूज अंदर से पका हुआ है। अगर इसका साउंड दबा हुआ या हल्का आता है तो तरबूज अंदर से कच्चा हो सकता है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2EFn13J
No comments:
Post a Comment