
सलमान खान हाल ही में फिल्म 'रेस 3' के सेट पर जैकलीन फर्नांडीज के साथ बाइक की सवारी करते नजर आए। वैसे, सलमान की बाइक राइड से जुड़ा एक रोचक किस्सा है, जो उन्होंने खुद 2014 में रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के दौरान सुनाया था। यह किस्सा एक्ट्रेस सोफी चौधरी और सलमान के बीच का है। सलमान ने रियलिटी शो के दौरान बताया था कि कैसे सोफी जब उनकी बाइक के पीछे बैठीं तो उनकी ड्रेस हवा में लहरा गई थी। सलमान का यह किस्सा सुन शो में मौजूद माधुरी दीक्षित, सोफी चौधरी और मनीष पॉल अपनी हंसी नहीं रोक पाए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2vVbRJ0
No comments:
Post a Comment