
जिस कांकाणी हिरण शिकार मामले का फैसला आने में 20 साल लगे, उसमें सलमान को 2 दिन के भीतर जमानत मिल गई। सेशन जज (रूरल) रविंद्र कुमार जोशी ने 3 बजे 25-25 हजार के मुचलके पर सलमान को सशर्त जमानत दी। जोशी का शुक्रवार को तबादला कर दिया था, लेकिन उन्होंने रिलीव होने से पहले ये फैसला सुनाया। खबर सुनते ही कोर्ट के बाहर खड़े सलमान के समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। इसके बाद जोधपुर जेल से सलमान करीब साढ़े पांच बजे रिहा हुए। बता दें कि सलमान खान को शिकार मामले में 5 साल की सजा सुनाई गई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2uVSzmg
No comments:
Post a Comment