
कॉमेडियन कपिल शर्मा अपना नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल' लेकर आ गए हैं। अब उनके को-स्टार रहे सुनील ग्रोवर भी एक नया शो लेकर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें सुनील ने कपिल शर्मा की एक्स गर्लफ्रेंड प्रीति सिमोस से हाथ मिला लिया है और दोनों मिलकर एक शो ला रहे हैं। प्रीति कंटेट राइटर और क्रिएटिव डायरेक्टर हैं। सुनील ने अपने ट्वीटर पर हाल ही में बताया था कि उन्हें ईश्वर की कृपा से एक नया शो मिल गया है, जिसमें वे जल्दी ही नजर आएंगे। इस शो में प्रीति की बहन नीति भी नजर आ सकती हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2uCSDag
No comments:
Post a Comment