
जोधपुर। 20 साल पुराने काला हिरण शिकार मामले में अब सलमान को एक दिन और जेल में रहना पड़ेगा। सलमान की जमानत याचिका पर जोधपुर सेशन कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। जज रवींद्र कुमार जैन ने कहा कि रिकॉर्ड देखने के बाद इस मामले में सुनवाई कल (शनिवार) को होगी। बता दें कि सीजेएम कोर्ट ने सलमान को गुरुवार को दोषी करार देते हुए 5 साल कैद की सजा सुनाई थी। सलमान को जोधपुर सेंट्रल जेल के जिस बैरक में रखा गया है, वहीं आसाराम बापू भी बंद हैं। सलमान के जेल जाने की खबर के बाद से सोशल मीडिया पर कुछ इस तरह के रिएक्शन आ रहे हैं। कोर्ट से नहीं मिली जमानत, तब क्या होगा? - सेशन कोर्ट में अगर शनिवार को जमानत मंजूर हुई तो सलमान जेल से निकल सकते हैं, लेकिन जमानत खारिज हुई तो उन्हें हाईकोर्ट जाना पड़ेगा और ऐसी सूरत में वीकेंड की वजह से उन्हें एक दिन और जेल में रहना पड़ेगा। फिर वे सोमवार को हाईकोर्ट में अपील कर पाएंगे। - बता दें कि इस मामले में सलमान के अलावा आरोपियों में सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को संदेह का लाभ देकर बरी कर दिया गया है। आगे की स्लाइड्स पर, सलमान...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2GFeVtE
No comments:
Post a Comment