
कॉमेडियन कपिल शर्मा के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। पहले सोशल मीडिया पर सुनील ग्रोवर के साथ बहस की वजह से चर्चा में आए। इसके बाद उनका नया शो 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' को भी लोगों ने पसंद नहीं किया। वहीं, हाल ही में उन्होंने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट के एडिटर को गालियां दी थी, जिसका वीडियो भी जमकर वायरल हुआ था। इस बीच कपिल ने अपने गाली वाले बर्ताव पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि हर कोई अपना गुस्सा अपने-अपने तरीके से निकालता है और मैंने अपना गुस्सा गालियां देकर निकाला है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JOi3oO
No comments:
Post a Comment