
कॉमेडियन सुनील ग्रोवर ने कहा कि अगर भगवान ने चाहा तो एक बार फिर कपिल शर्मा के साथ काम करेंगे। सुनील ने ये बात गुरुवार को 'धन धना धन' के प्रिव्यू के मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा, 'जब भी मैंने कपिल के साथ काम किया मेरा अनुभव अच्छा रहा है। वे एक टैलेंटे आर्टिस्ट हैं और अपनी प्रस्तुति से लोगों को हंसाते हैं। मैं भगवान से उनकी अच्छी सेहत की प्रार्थना करता हूं और चाहता हूं कि वे अपना काम जारी रखे। और बेशक भगवान ने चाहा तो हम साथ काम करेंगे'।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2GCWJAO
No comments:
Post a Comment