
बिग बॉस की कंटेस्टेंट रही सपना चौधरी के भाई करन चौधरी की शादी 14 अप्रैल को हुई। भाई की शादी में सपना ग्लैमरस लुक में नजर आईं। इतना ही भाई करन की शादी में सपना ने जमकर ठुमके भी लगाए। ढोल की थाप पर ठुमके लगाते उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मस्ती में डांस करती नजर आ रही है। इस दौरान सपना ने डार्क पर्पल कलर की साड़ी पहनी थी। वहीं, भाई की शादी के रिसेप्शन में उन्होंने डार्क पिंक और ग्रे कलर का डिजाइनर लहंगा पहना था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2EQqSef
No comments:
Post a Comment