
दिव्या भारती की मां मीता भारती का निधन हो गया। हालांकि, इस बात को 7 दिन बीत चुके हैं। लेकिन खबर अब सामने आई है। दिव्या की बुआ की बेटी कायनात अरोड़ा ने इस बात की पुष्टि की है। DainikBhaskar.com से बातचीत में उन्होंने कहा, 'मीता मामी हमारे बीच नहीं रहीं। वे कुछ समय से बीमार चल रही थीं। उनकी किडनी पूरी तरह खराब हो चुकी थीं और शरीर से पानी लीक होने लगा था। उनका ट्रीटमेंट चल रहा था और बीते शुक्रवार रेगुलर चैकअप के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। वहीं उन्होंने अंतिम सांस ली।'
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2HtxJk6
No comments:
Post a Comment