
फेमस डीजे और म्यूजिक प्रोड्यूसर एविसी का शुक्रवार ( 20 अप्रैल) को 28 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका असली नाम टिम बर्गलिंग था। उनके रिप्रेजेंटेटिव ने बयान जारी कर उनकी मौत की पुष्टि की है। रिप्रेजेंटेटिव ने कहा, 'बहुत दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि डीजे एविसी अब हमारे बीच नहीं हैं'। बता दें कि एविसी शुक्रवार को ओमान, मस्कट में मृत पाए गए थे। दो दिन पहले ही उन्हें उनके एलबम के लिए बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड के लिए नॉमिनेट किया गया था।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Hh1wIv
No comments:
Post a Comment