
साउथ फिल्मों की एक्ट्रेस श्री रेड्डी ने कास्टिंग काउच का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने फिल्म चैंबर ऑफिस के बाहर टॉपलेस होकर धरना दिया। हालांकि पुलिस ने एक्ट्रेस को तुरंत वहां से हटा दिया। उसने टॉलीवुड के प्रोड्यूसर, डायरेक्टर्स और एक्टर्स पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। वैसे इस कास्टिंग काउच जैसे गंभीर मामले में कभी बड़े और छोटे पर्दे के चर्चित एक्टर अमन वर्मा का नाम भी आ चुका है। 46 साल के हो गए अमन का करियर 2005 में उस समय दांव पर लग गया, जब वो कास्टिंग काउच के आरोप में फंसे थे। उनकी लाइफ का यही विवाद उन्हें 'बिग बॉस' का हिस्सा बनाने में भी कामयाब रहा लेकिन इसी वजह से उनका एक्टिंग करियर भी ढलान पर आ गया और प्रोफेशनल लाइफ बर्बाद हो गई। ऑनस्क्रीन बहन से की अमन ने शादी...
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Eu4rLX
No comments:
Post a Comment