
ईडन गार्डन में आईपीएल-11 के अठारहवें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स ने 3 ओवर में एक विकेट पर 21 रन बना लिए हैं। क्रिस लिन 14 और रॉबिन उथप्पा 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। सुनील नरेन को मुजीब उर रहमान ने 1 रन पर आउट किया। इससे पहले पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पंजाब ने टीम में एक बदलाव किया है। मोहित शर्मा की जगह अंकित राजपूत को मौका दिया गया है। कोलकाता ने टीम में कोई बदलाव नहीं किया। अंक तालिका में कोलकाता दूसरे और पंजाब चौथे स्थान पर है। दोनों के 6-6 अंक हैं। रन रेट के आधार पर कोलकाता पंजाब से ऊपर है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2HS12da
No comments:
Post a Comment