
टेलीकॉम कंपनी आइडिया सेलुलर ने शनिवार को चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए। बीते फाइनेंशियल ईयर के 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में कुल 962.2 करोड़ रुपए का घाटा हुआ। इसी अवधि में एक साल पहले कंपनी का घाटा 327.70 करोड़ रुपए रहा था। यह लगातार छठी तिमाही है, जिसमें कंपनी को घाटा हुआ है। आइडिया की आय भी 22% घटी है। चौथी तिमाही में यह 6,387.70 करोड़ रुपए रही। पिछले साल की इसी तिमाही के दौरान आय 8,194.5 करोड़ थी। जियो को छोड़ दें तो टेलीकॉम की बाकी दो बड़ी कंपनियां एयरटेल और आइडिया को चौथी तिमाही में नुकसान हुआ है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2r76Szn
No comments:
Post a Comment