
आईपीएल में बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने उतरी किंग्स इलेवन पंजाब ने 7 ओवर में तीन विकेट पर 61 रन बना लिए। केएल राहुल 33 और करुण नायर 7 रन बनाकर खेल रहे हैं। चौथे ओवर में उमेश यादव ने मयंक अग्रवाल, एरॉन फिंच और युवराज सिंह को आउट किया। इससे पहले रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। आरसीबी ने टीम इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया। जबकि, पंजाब ने डेविड मिलर की जगह एरॉन फिंच को टीम में शामिल किया। फिंच सात टीमों की तरफ से मैच खेलने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं। इससे पहले वो राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली डेयरडेविल्स, सनराइजर्स हैदराबाद, गुजरात लायंस, मुंबई इंडियंस और पुणे वॉरियर्स इंडिया से खेल चुके हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GWOJyW
No comments:
Post a Comment