दलित हिंसा: राजनाथ के बयान के दौरान लोकसभा में हंगामा, सरकार की पिटीशन पर SC 2 बजे करेगा सुनवाई - Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

TRENDING NEWS IN INDIA, LATEST TRENDS..Entertainment stories,

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 3 April 2018

दलित हिंसा: राजनाथ के बयान के दौरान लोकसभा में हंगामा, सरकार की पिटीशन पर SC 2 बजे करेगा सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट एससी/एसटी एक्ट में मामले में दायर की गई पुनर्विचार याचिका पर खुली अदालत में तत्काल सुनवाई को राजी हो गया है। इस पर दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी। यह याचिका केंद्र सरकार की ओर से सोमवार को दायर की गई थी। तब कोर्ट ने फौरन सुनवाई से इनकार कर दिया था। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने 20 मार्च को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम-1989 के दुरुपयोग को रोकने को लेकर गाइडलाइन जारी की थीं। इसके विरोध में दलित संगठनों ने सोमवार को भारत बंद का आह्वान किया था। इस दौरान 10 से ज्यादा राज्यों में प्रदर्शन हिंसात्मक हुआ और 14 लोगों की मौत हो गई। इनमें सबसे ज्यादा असर मध्यप्रदेश में रहा।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2pZddwG

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages