
कांग्रेस के महाभियोग प्रस्ताव लाने के बाद सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया दीपक मिश्रा का सोमवार को कोर्ट में काम का पहला दिन होगा। शेडयूल के मुताबिक, उन्हें कोर्ट नंबर एक में तीन जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करनी है। अब देखना है कि वह इसमें शामिल हो सकते हैं या नहीं। बता दें कि उन्हें हटाने के लिए सात पार्टियों के 64 सांसदों ने राज्यसभा में नोटिस दिया है। कांग्रेस के नेता और वकील कपिल सिब्बल का कहना है कि अगर वे अपने पद से नहीं हटते हैं तो वे उनकी कोर्ट में नहीं जाएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2JhSeMX
No comments:
Post a Comment