
आईपीएल में हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। सनराइजर्स ने इसी मैदान पर अपने पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 9 विकेट से हराया था। जबकि, मुंबई की टीम अपना पहला मैच चेन्नई से हार गई थी। हैदराबाद ने इस मैदान पर 31 में से 21 मैचों में जीत हासिल की है। इस सीजन में अब तक हुए 6 मैचों में टॉस जीतने वाली सभी टीमों ने पहले गेंदबाजी चुनी और पांच ने टारगेट चेज कर जीत हासिल की। जबकि, एक ही मुकाबला पहले बैटिंग करने वाली टीम जीत पाई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2v9V6cv
No comments:
Post a Comment