
ग्वालियर, एमपी. 2 अप्रैल को दलितों के भारत बंद के दौरान ग्वालियर, भिंड और मुरैना में हुई हिंसक घटनाओं में 8 मौतों के बाद प्रशासन के लिए अब 10 अप्रैल को सवर्णों का आंदोलन बड़ी चुनौती है। बंद को लेकर ग्वालियर को छोड़कर किसी जिले से कोई संगठन सामने नहीं आया है। लेकिन अब प्रशासन कोई रिस्क नहीं लेना चाहता है। एहतियातन ग्वालियर, भिंड और मुरैना में प्रशासन ने शैक्षणिक संस्थाओं में 10 अप्रैल को छुट्टी घोषित कर दी है। भिंड में सोमवार रात से पूरे दिन कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है। ग्वालियर में इंटरनेट सेवाएं रविवार रात 11 बजे से मंगलवार रात 10 बजे तक बंद रहेंगीं। मुरैना में सोमवार दोपहर 2 बजे से इंटरनेट सेवा बंद रहेगी। इस बीच, कई संगठनों का कहना है कि अब बंद का कोई औचित्य नहीं है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2qhL04s
No comments:
Post a Comment