
समुद्र में उठे मेकुनु चक्रवात में फंसकर सलाया-गुजरात का एक जहाज डूब गया। शारजहां से यमन जा रहे 450 टन की क्षमता वाले इस जहाज पर नौ नाविक सवार थे। इनमें से पांच को बचा लिया गया, जबकि चार लापता हैं। इनकी तलाश जारी है। एक हफ्ते के भीतर ही यमन के पास समुद्र में उठा दूसरा चक्रवात मेकुनु का असर अगले कुछ दिनों में भारत के पश्चिमी इलाकों में दिखेगा। भारतीय मौसम विभाग ने यह चेतावनी दी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GPhJU6
No comments:
Post a Comment