
देश में नर्सों की स्थिति बेहद खराब है। इन्हें न्यूनतम 20 हजार रुपए प्रतिमाह भी नहीं दिया जा रहा है। जबकि, ये कई तरह की गंभीर संक्रामक बीमारियों के बीच घिरकर मरीजों की सेवा कर रही हैं। बीते सप्ताह केरल में निपाह वायरस के मरीजों का इलाज करते समय नर्स लिनी पुतुसेरी की मौत इसका उदाहरण है। दिल्ली नर्सेज फेडरेशन के महासचिव एलडी रामचंदानी का कहना है कि देश में एक हजार की आबादी पर 1.7 नर्स काम कर रही हैं। जबकि, वैश्विक औसत प्रति हजार 2.5 नर्स का है। अपनी मांगों के लिए देश भर में नर्सेज आंदोलन कर रही हैं, लेकिन न तो कोई राज्य सरकार और न ही केन्द्र सरकार इस ओर ध्यान दे रही है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2GU6iKR
No comments:
Post a Comment