
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने निजी वकील माइकल कोहन को 100,000 डॉलर करीब (67,73500 रुपए) का भुगतान किया था। बुधवार को ट्रम्प द्वारा हस्ताक्षरित वित्तीय संबंधित दस्तावेज में ये बात सामने आई है। बता दें, 2016 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कोहन ने ट्रंप की ओर से कथित तौर पर एडल्ट फिल्म स्टार स्टॉर्मी डेनियल को पैसे दिए थे, जिसे अब राष्ट्रपति ने उन्हें लौटा दिया है। ट्रम्प ने हाल ही में ट्वीटर पर इस बात को स्वीकार भी किया था कि उनके और स्टॉर्मी डेनियल के बीच हुए नॉन डिस्क्लोजर कांट्रैक्ट के तहत ये रुपए दिए गए थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2k2xuhJ
No comments:
Post a Comment