
एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने पीडब्ल्यूडी घोटाले में गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के भतीजे विनय बंसल को गिरफ्तार किया। विनय केजरीवाल के साढ़ू सुरेंद्र कुमार बंसल का बेटा है। बंसल की कंपनी पर पीडब्ल्यूडी के रोड और सीवर के ठेकों में धांधली और फर्जी बिल लगाकर सरकार को 10 करोड़ की चपत लगाने का आरोप है। एक एनजीओ की शिकायत पर एसीबी ने जांच शुरू की थी। बता दें कि सुरेंद्र कुमार की पिछले साल मौत हो गई थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2rxTcOV
No comments:
Post a Comment