
वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी (95) ने कर्नाटक के सियासी घटनाक्रम को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने राज्यपाल वजुभाई वाला के फैसले को बेतुका बताया। कहा कि कर्नाटक में जो कुछ भी हुआ, उससे साफतौर पर जाहिर है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था खत्म हुई है। जेठमलानी वकालत से संन्यास के 10 महीने बाद गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। बता दें कि राज्यपाल ने 104 सीटें जीतने वाली भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार येदियुरप्पा को शपथ दिलाई। येदि ने तीसरी बार कर्नाटक के सीएम की कुर्सी संभाली।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KwTUms
No comments:
Post a Comment