जेठमलानी वकालत से संन्यास के 10 महीने बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, कर्नाटक में राज्यपाल के फैसले को बताया बेतुका - Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

Trending news in india, latest trends ,Entertainment stories...

TRENDING NEWS IN INDIA, LATEST TRENDS..Entertainment stories,

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, 17 May 2018

जेठमलानी वकालत से संन्यास के 10 महीने बाद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे, कर्नाटक में राज्यपाल के फैसले को बताया बेतुका

वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी (95) ने कर्नाटक के सियासी घटनाक्रम को लेकर कड़ी आपत्ति जताई। वे वकालत से संन्यास के 10 महीने बाद गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। जेठमलानी ने अपनी अर्जी में राज्यपाल वजुभाई वाला के फैसले को बेतुका बताया। इससे पहले कहा कि कर्नाटक में जो कुछ भी हुआ, उससे साफतौर पर जाहिर है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था खत्म हुई। बता दें कि राज्यपाल ने 104 सीटें जीतने वाली भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार येदियुरप्पा को शपथ दिलाई। येदि ने तीसरी बार कर्नाटक के सीएम की कुर्सी संभाली। कांग्रेस-जेडीएस भी राज्यपाल के फैसले के विरोध में सुप्रीम कोर्ट पहुंची है। इनकी अर्जी पर कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगी।

आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें

from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KzaSjV

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages