
चिन्नास्वामी स्टेडियम में आईपीएल-11 के 31वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 14 से हरा दिया। 168 रन का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 153 रन ही बना सकी। हार्दिक पंड्या ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए। टिम साउदी को 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया। इससे पहले टॉस जीतकर मुंबई ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।बेंगलुरु ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 167 रन बनाए। मनन वोहरा ने सर्वाधिक 45 रन की पारी खेली।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I3pF9e
No comments:
Post a Comment