
पश्चिम बंगाल के 20 जिलों में हो रहे पंचायत चुनाव में 11 बजे तक 26.28% मतदान हुआ। 6 जिलों से हिंसा की खबरें हैं। तीन लोगों की मौत हुई है, पांच मीडियाकर्मियों समेत 26 जख्मी हुए हैं।राज्य में 58 हजार 692 सीटों के लिए चुनाव होने थे। इनमें से 20 हजार 76 सीटों पर प्रत्याशियों को निर्विरोध चुना गया है। सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से निर्विरोध चुने गए उम्मीदवारों को अभी सर्टिफिकेट जारी नहीं करने को कहा है। 17 मई को नतीजों को एलान किया जाएगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2jVt3oZ
No comments:
Post a Comment