
पिछले महीने की 7 तारीख से शुरू हुई इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अब खत्म होने को है। पिछले 48 दिनों के दौरान इस टूर्नामेंट में कई नए रिकॉर्ड बने। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी की बात करें तो कमोबेश इसके आंकड़े में कोई खास बदलाव नहीं आया है। आईपीएल के 11 सीजन में सिर्फ 3 बार ही भारतीय खिलाड़ी ऑरेंज कैप हासिल कर पाए हैं, 8 बार विदेशी बल्लेबाजों ने ही कब्जा जमाया है। इस बार भी ऑरेंज कैप पर कब्जा विदेशी खिलाड़ी केन विलियम्सन का ही रहा। न्यूजीलैंड और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियम्सन ने 685 रन बनाए हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2J4ABUg
No comments:
Post a Comment