
आईपीएल-11 में शनिवार शाम 4 बजे से यहां के एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच टूर्नामेंट का 35वां मुकाबला खेला जाएगा। इस सीजन में दोनों एकदूसरे के खिलाफ दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 25 अप्रैल को हुए मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 5 विकेट से हरा दिया था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने इस सीजन में अब तक 9 मैच खेले हैं। इनमें से 6 मुकाबले जीतकर वह अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है। वहीं आरसीबी ने 8 में से सिर्फ 3 मैच ही जीते हैं। अंकतालिका में वह छठे स्थान पर है। चेन्नई अपना पिछला मैच कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ हार गई थी। वहीं आरसीबी ने अपने पिछले मैच में मुंबई इंडियंस को 14 रन से हरा दिया था। पुणे में दोनों टीमें पहली बार एकदूसरे के खिलाफ खेलेंगी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wllkJA
No comments:
Post a Comment