
भाजपा ने उन 120 सीटों के लिए नुक्कड़ नाटक की तैयारी कर रही है जिन पर कभी जीत हासिल नहीं कर पाई। इन सीटों पर नुक्कड़ टीम गली-चौराहों, बाजार में अचानक नाटक का मंचन शुरु करेगी, जिसकी थीम मोदी सरकार की उपलब्धियां होंगी। करीब 5-7 मिनट के नाटक के बाद पास में खड़ी एलईडी स्क्रीन वाली वैन पर एक फिल्म शुरू होगी, जिसमें करीब 10 मिनट की फिल्म दिखाई जाएगी। इसमें मोदी सरकार की तमाम योजनाओं को चरित्रों के माध्यम से दिखाया जाएगा। इसमें लाभार्थी को योजना साकार होने की बात कहते हुए दिखाया जाएगा। कर्नाटक चुनाव में व्यस्त पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने अभी इस योजना को मंजूरी नहीं दी है, लेकिन चुनाव के बाद इस रणनीति पर काम शुरू हो जाएगा।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I7rVwh
No comments:
Post a Comment