
हिमाचल, हरियाणा और राजस्थान समेत 13 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट सोमवार से तीन दिन और बढ़ा दिया गया। एक हफ्ते से ये हालत क्यों बने हुए हैं इस पर दैनिक भास्कर ने मौसम विभाग और आपदा प्रबंधन विभाग के अफसरों से बात की। उन्होंने इसके तकनीक पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया। आपदा प्रबंधन के मुताबिक, मौसम विभाग कहता है कि आंधी-तूफान और बारिश का ज्यादा सटीक अनुमान तीन घंटे पहले लगाया जा सकता है। ऐसे में उन्होंने वैज्ञानिकों से कहा है कि गंभीर हालात में वे चेतावनी तीन घंटे पहले फोन पर ही दें, ताकि लोगों को तुरंत अलर्ट किया जा सके।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2Ipgb8c
No comments:
Post a Comment