
देश की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट, दुनिया की तीसरी बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी वॉलमार्ट के हाथों बिकने जा रही है। हालांकि इससे पहले फ्लिपकार्ट अपने से छोटी 13 कंपनियों अधिग्रहण कर चुकी है या उनके अधिकांश शेयर अपने नाम कर चुकी है। यह सिलसिला उसने स्थापना के 3 साल बाद यानी 2010 में ही शुरू कर दिया था। वह स्नैपडील को खरीदने के प्रयास भी कर चुकी है। फ्लिपकार्ट ने स्नैपडील को खरीदने के लिए 70-80 करोड़ डॉलर (4500-5000 करोड़ रुपए) कीमत लगाई थी। वहीं कभी 6 अरब डॉलर की कीमत रखने वाली स्नैपडील के मालिक कम से कम 1 अरब डॉलर चाहते थे। ऐसे में डील नहीं हो सकी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2rBzvWs
No comments:
Post a Comment