
मौसम विभाग ने गुरुवार को अगले पांच दिन के लिए 13 राज्यों में गरज-चमक के साथ तूफान आने और धूल भरी आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में बिहार, झारखंड, ओडिशा, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कर्नाटक के तटवर्ती और उत्तरी इलाकों, तमिलनाडु, पुड्डूचेरी, केरल शामिल हैं। इससे पहले बुधवार को उत्तर भारत के राज्यों में मौसम ने करवट ली। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, बुधवार को आंधी-तूफान की चपेट में आने से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 11 लोगों की मौत हो गई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wnhX4U
No comments:
Post a Comment