
चारा घोटाले में सजा काट रहे राजद प्रमुख लालू यादव गुरुवार को 138 दिन बाद पटना स्थित अपने घर पहुंचे। उन्हें बेटे तेज प्रताप की शादी के लिए 3 दिन की पेरोल मिली है। 12 मई को शादी के बाद लालू को 14 तारीख को फिर रांची की बिरसा मुंडा जेल पहुंचना होगा। इससे पहले लालू यादव को रिसीव करने के लिए बेटी मीसा भारती, बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप एयरपोर्ट पहुंचे। यहां सैकड़ों समर्थक लालू प्रसाद के आने का इंतजार कर रहे थे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2I5TKps
No comments:
Post a Comment