
कनाडा के मिसिसॉगा में एक भारतीय रेस्टोरेंट बॉम्बे भेल में गुरुवार को धमाका हुआ। इसमें 15 लोग जख्मी हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हादसा स्थानीय समयानुसार गुरुवार रात 10:30 बजे हुआ। फिलहाल ब्लास्ट की वजह सामने नहीं आई है। पील रीजनल पैरामेडिक सर्विस ने ट्वीट में बताया है कि 3 लोगों की हालत गंभीर है। उन्हें पड़ोसी शहर टोरंटो के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। धमाके के वक्त कितने लोग मौजूद थे अभी इसका पता नहीं पाया है। पुलिस ने दो संदिग्धों का फोटो जारी किया है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इनके द्वारा आईईडी ब्लास्ट किया गया है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2kq2SqK
No comments:
Post a Comment