
नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कर्नाटक के चुनाव अभियान की शुरुआत चामराजनगर से की। उन्होंने सीधे राहुल गांधी पर निशाना साधा। कहा कि वे कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ नाम के (नामदार) हैं, हम तो कामगार हैं। उनसे काम की अपेक्षा नहीं कर सकते। वे उडुपी और बेलगावी में भी रैलियां करेंगे। कर्नाटक चुनाव की तारीख के एलान के बाद से मोदी का ये पहला कर्नाटक दौरा है। उडुपी की रैली से पहले मोदी का कृष्ण मठ जाने का भी कार्यक्रम है। मोदी कर्नाटक में 15 से ज्यादा रैलियां करेंगे। कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए एक चरण में 12 मई को वोटिंग होगी। 15 मई को नतीजे आएंगे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KsCJDm
No comments:
Post a Comment