
बेंगलुरु. कर्नाटक चुनाव के रुझानों का विश्लेषण बताता है कि लिंगायत और एससी-एसटी वोटरों के असर वाली सीटों 150 सीटों पर भाजपा का प्रदर्शन अच्छा रहा है। रुझानों में इन सीटों में से 72 भाजपा के खाते में गई, जो कांग्रेस से 8 फीसदी ज्यादा है। कांग्रेस को यहां 60 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों का विश्लेषण भी बताता है कि राज्य की लिंगायत और एससी-एसटी वोटरों के असर वाली सीटों पर जो पार्टी अच्छा प्रदर्शन करती है, राज्य में उसकी सरकार बन जाती है। प्रदेश में 70 सीटों पर लिंगायत और 80 सीटों पर एससी-एसटी वोटरों का असर है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2KXZZcy
No comments:
Post a Comment