
केरल के कोझीकोड में निपाह वायरस से 16 लोगों की मौत हो गई है। यह आंकड़ा स्थानीय मीडिया ने दिया है। मृतकों में एक ही परिवार के चार लोग और इलाज में लगी एक नर्स भी शामिल हैं। चार की हालत गंभीर है। 25 लोगों को निगरानी में रखा गया है। हालांकि, राज्य की स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने अभी सिर्फ तीन मौतों की पुष्टि की है। इस बीच पुणे वायरोलॉजी इंस्टीट्यूट ने खून के तीन नमूना में निपाह वायरस होने की पुष्टि की है। केरल सरकार की गुहार पर एनसीडीसी की टीम केरल पहुंच गई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2GCqtge
No comments:
Post a Comment