
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने रेलवे के सभी 16 जोन को एक पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने 2019 में होने वाले आम चुनाव से पहले रेलवे के सभी जरूरी प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कहा है। उन्होंने सभी सेक्शन के लिए मंथली टारगेट तय किया है। इस साल रेलवे बजट में जिन प्रोजेक्ट की घोषणा की गई है उनको पूरे करने के लिए लोहानी ने सभी जोन से कहा है। इसमें नई लाइन, ब्रॉडगेज में बदलाव का काम शामिल है। साथ ही और उत्तर-पूर्व को मुख्य रेल नेटवर्क से जोड़ने वाले प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 2018-2019 की समय सीमा तय की गई है। बता दें, मोदी सरकार के ये सभी प्रोजोक्ट 2020 तक पूरे होने हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2wQLYKJ
No comments:
Post a Comment