
मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक पर लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के मामले में पुलिस कार्रवाई जारी है। मलेशियाई पुलिस के अनुसार, उसने पूर्व प्रधानमंत्री के यहां स्थित एक आलाशीन अपार्टमेंट में छापा मारकर करीब 30 मिलियन डॉलर (करीब 204 करोड़ रुपए) जब्त किए हैं। 284 बक्से भी बरामद किए हैं। पुलिस को इन बक्सों में डिजाइनर बैग्स, उन बैग्स में नकदी और महंगी घड़ियां मिली हैं। बता दें कि इसी महीने की शुरुआत में मलेशिया में हुए आम चुनाव के नतीजे घोषित हुए थे। इसमें रज्जाक की पार्टी हार गई थी, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद की अगुआई वाले नेशनल फ्रंट गठबंधन को जीत मिली थी। इसके बाद से ही मलेशियाई पुलिस ने रजाक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IMnWSO
No comments:
Post a Comment