
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने 23 दिन में 5वीं बार विवादित बयान दिया है। इस बार उन्होंने रबिंद्रनाथ टैगोर को लेकर गलत बयानी की है। सूबे के उदयपुर कस्बे में हुई एक सभा में उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के विरोध स्वरूप रबिंद्रनाथ टैगोर ने नोबेल पुरस्कार वापस कर दिया था। बिप्लब के इस बयान पर विपक्षी दल सीपीआई (एम) व कांग्रेस ने उन्हें आड़े हाथों लिया है। उन्हें भविष्य में ऐसे मसलों पर बयान न देने की नसीहत दी है, जिसके बारे में जानकारी न हो। वहीं, भाजपा ने विपक्षी दलों पर बेवजह की बातों को मुद्दा न बनाने के लिए कहा है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2rADzp0
No comments:
Post a Comment