
नई दिल्ली. मजदूरों के कल्याण पर सरकार के रवैये से नाराज सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को केंद्र को फटकार लगाई। केंद्र ने कहा कि मजदूरों के कल्याण के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के पालन की समय सीमा तय करने के लिए हमने कमेटी का गठन किया है। इस जवाब पर जस्टिस मदन बी लोकुर और जस्टिस दीपक गुप्ता की बेंच ने नाराजगी जताई। बेंच ने कहा कि समय सीमा तय करने के लिए आपने कमेटी का गठन किया है? ये चल क्या रहा है? हमारे हिसाब से आप 20-25 हजार करोड़ रुपए पर बैठे हुए हैं। कुछ राज्यों की तरफ से पेश हुए वकील ने कहा कि हमने निर्देशों का पालन किया है। इस पर बेंच ने कहा कि आपने लैपटॉप और वॉशिंग मशीन खरीदने के अलावा किया क्या है?
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KtwK1h
No comments:
Post a Comment