
मौसम विभाग ने देशभर के करीब 10 से ज्यादा राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका को देखते हुए चेतावनी जारी की है। विभाग की ओर जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि गुरुवार को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों में आंधी-तूफान आ सकता है। करीब 20 से ज्यादा राज्यों में तेज हवाओं के साथ तूफान आने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा अगले तीन दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और उत्तर पश्चिम के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश की संभावना भी जताई गई है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2k5AqKA
No comments:
Post a Comment