
जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में सोमवार रात पाकिस्तानी ने सीजफायर तोड़कर भारतीय चौकियों पर फायरिंग की। इस दौरान बीएसएफ जवान देवेंद्र कुमार शहीद हो गए। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय सेना ने भी गोलीबारी का मुंहतोेड़ जवाब दिया। फायरिंग से 24 घंटे पहले ही कठुआ से सटी बॉर्डर पर कुछ संदिग्ध नजर आए थे। फायरिंग की आड़ में आतंकियों की घुसपैठ की आशंका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मई को जम्मू-कश्मीर का दौरा करेंगे। बता दें कि जनवरी, 2018 से लेकर अब तक 33 लोगों की जान गई है, इनमें 17 जवान शामिल हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2IG69jm
No comments:
Post a Comment