
नई दिल्ली. कर्नाटक में सरकार बनाने का न्योता दिए जाने पर कांग्रेस ने कहा कि राज्यपाल वजूभाई वाला संविधान के खिलाफ नहीं जा सकते। पार्टी के नेता गुलाम नबी आजाद से सवाल पूछा गया कि क्या कर्नाटक में सरकार बनाने के लिए कांग्रेस कानूनी रास्ता भी अपना सकती है? आजाद ने कहा कि हमें राज्यपाल पर पूरा विश्वास है कि वो संविधान के मुताबिक चलेंगे ना कि पार्टी की राजनीति में लिप्त होंगे। कांग्रेस और जेडीएस का दल शाम 5 बजे राज्यपाल से मिलेगा। बता दें कि इस चुनाव में भाजपा को 104, कांग्रेस को 78 और जेडीएस को 38 सीटें मिली हैं।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2InSxd6
No comments:
Post a Comment