
मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी दी है। इससे पहले रविवार को मौसम ने देश के उत्तर से लेकर दक्षिणी और पूर्व से लेकर पश्चिमी हिस्सों में तबाही मचाई। 24 घंटे के दौरान आंधी, तूफान और बारिश की वजह से हुए हादसों में छह राज्यों में 58 लोग मारे गए। 65 जख्मी हुए। सबसे ज्यादा 39 मौतें उत्तर प्रदेश में हुईं। दिल्ली में 109 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चली। मौसम विभाग ने 50 किलोमीटर प्रति घंटे से चलने की बात कही थी। कई जगह पेड़ और खंभे गिरने से काफी नुकसान हुआ। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी ने मारे गए लोगों के प्रति शोक जताया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from Today's Top Hindi News Headlines From India and World - Dainik Bhaskar https://ift.tt/2jYA8VT
No comments:
Post a Comment