
कर्नाटक में बीजेपी ने मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। मेनिफेस्टो जारी करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि किसानों का कल्याण करना ही हमारी प्राथमिकता रही है। बीजेपी ने मेनिफेस्टो में कृषि क्षेत्र के लिए कई योजनाओं का एलान किया। किसानों को 1 लाख रुपए तक फसल कर्ज माफ करने के साथ किसानों तक पानी पहुंचाने के लिए 1.50 लाख करोड़ रुपए के सिंचाई प्रोजेक्ट्स का वादा किया गया है। वहीं कांग्रेस ने एक हफ्ते पहले यानी 26 अप्रैल को घोषणा पत्र जारी किया था। उसमें राहुल गांधी ने दावा किया था उनकी पार्टी ने पांच साल पहले जो वादे किए थे, उसका 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। घोषणापत्र में कांग्रेस ने कर्नाटक में किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें
from दैनिक भास्कर https://ift.tt/2FGpBXu
No comments:
Post a Comment